चन्दौली
सदर तहसील परिसर में लगी राष्ट्रीय लोक अदालत, सुलह-समझौते से निपटे मामले
चंदौली । जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से शनिवार को सदर तहसील परिसर में आयोजित किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारम्भ सदर तहसील सभागार में मुख्य अतिथि प्रशासनिक न्यायमूर्ति तेज प्रताप तिवारी (उच्च न्यायालय इलाहाबाद) ने फीता काटकर व मां सरस्वती के तैल चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित करके किया गया। तत्पश्चात मुख्य अतिथि ने तहसील परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का लोगों को संदेश दिया। साथ ही मुख्य अतिथि ने नव निर्मित एकीकृत न्यायालय का निरीक्षण कर जानकारी ली गई। राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 129965 का निस्तारण सुलह-समझौते के आधार पर किया गया।

इस मौके पर जनपद न्यायाधीश दिवाकर प्रसाद चतुर्वेदी, किरन पाल सिंह प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय, रश्मि नन्दा पीठासीन अधिकारी, सुबेदार सिंह, अशोक कुमार- XI अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश, राम बाबू यादव विशेष न्यायाधीश, विकास वर्मा- I विशेष न्यायाधीश (पाक्सो एक्ट) / नोडल अधिकारी, सत्यजीत पाठक अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश, परितोष श्रेष्ठ अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश, प्रभाष त्रिपाठी मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, इशरत परवीन फारूकी सिविल जज (सी. डि.), अरूण कुमार गुप्ता अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, निकिता गौड़, सचिव (पूर्णकालिक) जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, विजय रतन गौतम सिविल जज (जू. डि.), यज्ञेश कुमार सोनकर अपर सिविल जज (जू. डि.), शिवानी सिविल जज (जू. डि.), ईशा राय सिविल जज (जू. डि.), चन्द्रमोहन गर्ग जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल, सुनील भगवत अग्रणी जिला प्रबन्धक, डिस्ट्रिक्ट डेमोक्रेटिक बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश मिश्रा, सुल्तान अहमद, शैलेंद्र कुमार सिंह, राघवेंद्र प्रताप सिंह, अंशिका सिंह, सिविल बार महामंत्री आशुतोष कुमार मिश्रा, अभिषेक कुमार मिश्रा, संतोष कुमार सिंह, अनिल कुमार सिंह, राहुल सिंह, राजेश कुमार सिंह, मणिशंकर सिंह, पंकज सिंह, विनय कुमार तिवारी आदि उपस्थित रहे।
