Connect with us

गाजीपुर

एमएलसी विशाल सिंह चंचल के प्रस्ताव पर मुहर, विद्युत विभाग ने दी बड़ी सौगात

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर (जयदेश)। एमएलसी विशाल सिंह चंचल के प्रस्ताव पर विद्युत विभाग लखनऊ ने लगभग एक करोड़ की स्वीकृति प्रदान की। प्रकाशनगर से महाराजगंज क्षेत्र तक व्यावसायिक गतिविधियां बड़े पैमाने पर संचालित होने के कारण विगत दिनों एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने विद्युत विभाग के मुख्य अभियंता वाराणसी एवं अधीक्षण अभियंता गाजीपुर को पत्र के माध्यम से अवगत कराया था कि प्रकाशनगर से महाराजगंज तक के क्षेत्र को शहरी विद्युत आपूर्ति की जाए लेकिन प्रकाशनगर ओवरलोड होने के कारण पहले यह अंधऊ फीडर (ग्रामीण) से संचालित होता था जिससे व्यावसायिक गतिविधियों में समस्या उत्पन्न हो रही थी।

व्यावसायिक गतिविधियां बड़े पैमाने पर संचालित होने के कारण इस क्षेत्र को शहरी विद्युत से जोड़ना अत्यंत आवश्यक था। एमएलसी विशाल सिंह चंचल के पत्र का संज्ञान लेते हुए विद्युत विभाग लखनऊ ने प्रकाश नगर से महाराजगंज तक की लाइट को अंधऊ फीडर (ग्रामीण) से हटाकर शहरी फीडर (प्रकाशनगर) से जोड़ने के लिए 5 एमवीए का अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाने की स्वीकृति प्रदान की है। 

एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने जनपदवासियों की तरफ से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा को धन्यवाद ज्ञापित किया। प्रकाशनगर से महाराजगंज तक की लाइट शहरीकरण हो जाने से व्यावसायिक गतिविधियों में तेजी आएगी ।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page