Connect with us

गाजीपुर

गोवंश लदे ट्रक के साथ एक तस्कर पकड़ाया

Published

on

Loading...
Loading...

कासिमाबाद (गाजीपुर) जयदेश। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कासिमाबाद पुलिस ने एक गौ-तस्कर को गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से 16 जीवित गोवंश और एक ट्रक बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार, 04 मई 2026 की रात थाना प्रभारी कासिमाबाद अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त पर थे। इसी दौरान पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के किलोमीटर 310 पर मुखबिर की सूचना के आधार पर वाहन संख्या UP50AT1255 को रोका गया। तलाशी लेने पर ट्रक से 16 गोवंश बरामद किए गए और मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

Loading...

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान आशिफ पुत्र इकबाल निवासी ग्राम घेर हसन खां, थाना कोलवाली गंज, जनपद रामपुर (उ0प्र0) के रूप में हुई है। इस संबंध में थाना कासिमाबाद में मु0अ0सं0 164/26 धारा 3/5ए/5बी/8 गोवध निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी के कब्जे से 16 जीवित बैल, एक ट्रक (UP50AT1255), एक सैमसंग मोबाइल फोन और 250 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page