Connect with us

गाजीपुर

ससुराल पहुंची महिला के साथ मारपीट, घर से निकाला

Published

on

Loading...
Loading...

पीड़िता ने लगाई न्याय की गुहार

बिरनो (गाजीपुर) जयदेश। स्थानीय थाना क्षेत्र के जयरामपुर हरिबल्लमपुर गांव से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां ससुराल पहुंची एक महिला के साथ कथित रूप से मारपीट कर उसे घर से बाहर निकाल दिया गया। पीड़िता प्रिया विश्वकर्मा ने अपने ससुराल पक्ष के कई सदस्यों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

पीड़िता के अनुसार, जब वह अपने ससुराल पहुंची तो उसकी सास, देवर, ननद समेत अन्य परिजनों ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। आरोप है कि बाल पकड़कर उसे घर से बाहर निकाल दिया गया। इतना ही नहीं, उसके पति अभिषेक कनौजिया ने भी कथित रूप से सड़क पर घसीटते हुए उसके साथ मारपीट की।

प्रिया विश्वकर्मा ने यह भी आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे धमकी दी कि यदि उसने विरोध किया तो उसके मायके वालों के साथ भी मारपीट की जाएगी और उनका घर (मड़ई) फूंक दिया जाएगा।

घटना से आहत पीड़िता ने बिरनो थाने में प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। इस संबंध में थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि तहरीर प्राप्त हो गई है और मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page