गाजीपुर
पश्चिम बंगाल में भी नरेंद्र मोदी का जलवा – प्रमोद वर्मा
जखनिया (गाजीपुर) जयदेश। पश्चिम बंगाल में बड़ी जीत पर भारतीय जनता पार्टी मंडल जखनिया प्रथम के कार्यकर्ताओं ने भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष प्रमोद वर्मा के नेतृत्व में जमकर जश्न मनाया, एक-दूसरे को मिठाई खिलाया, आतिशबाजी किया। उक्त अवसर पर प्रमोद वर्मा ने कहा कि पश्चिम बंगाल पार्टी के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जन्म स्थल था, जहां भाजपा ने आज आखिरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में परचम फैला ही दिया। यह देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन और पार्टी कार्यकर्ताओं के परिश्रम का फल है।

प्रमोद वर्मा ने कहा पश्चिम बंगाल के लोगों को अब तुष्टिकरण से मुक्ति मिलेगी, जो भय का माहौल था वह अब समाप्त होगा, बंगाल अब विकास की राह पर चलेगा, सीमाएं सुरक्षित होंगी, घुसपैठियों पर लगाम लगेगा, हिंदू परिवार अब खुलकर अपना जीवन जी सकेंगे। उन्होंने कहा पश्चिम बंगाल की जनता ने कमाल कर दिया, वहां के लोगों ने जो भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भरोसा जताया है, निश्चित रूप से पार्टी उनके प्रति आभारी है। पश्चिम बंगाल के साथ-साथ असम और पुडुचेरी में पुनः सरकार बनने पर भी कार्यकर्ताओं को बधाई प्रस्तुत किया।

मंडल अध्यक्ष धर्मवीर राजभर ने कहा कि दक्षिण में भी कमल खिल रहा है, आने वाले समय में केरल तमिलनाडु में भी फतह होगा। तीन राज्यों में मिली बड़ी जीत पर कार्यकर्ताओं के चेहरे पर खुशी थी और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न की बधाई दे रहे थे। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष धर्मवीर भारद्वाज, महामंत्री पीयूष सिंह, उपाध्यक्ष प्रशांत सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता इंद्रदेव कुशवाहा, शक्ति केंद्र संयोजक अरविंद चौहान, व्यापारी नेता अशोक गुप्ता, ग्राम प्रधान रामाधार गुड्डू गुप्ता, सुक्खू, दिनेश गोंड़, रमापति त्रिपाठी, सनी सिंह, आशुतोष पाण्डेय, बबलू सिंह, रवींद्र यादव, अजय पांडेय, आलोक गोंड, चितरंजन राम, राजेश जायसवाल, वरुण पांडेय सहित पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
