वाराणसी
पेड़ गिरने से तीन बिजली के खंभे टूटे, जनहानि टली
Loading...
Loading...
वाराणसी। जिले के पिंडरा बाजार में शनिवार को एक पुराना नीम का पेड़ अचानक धराशायी हो गया, जिससे 11000 वोल्ट की विद्युत लाइन से जुड़े तीन बिजली खंभे टूट गए। इस घटना की चपेट में आकर सड़क से गुजर रहे एक ऑटो और एक बाइक क्षतिग्रस्त हो गए।
Loading...
हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग और बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची और विद्युत आपूर्ति को बहाल करने का कार्य शुरू कर दिया।
Continue Reading
