Connect with us

शिक्षा

MGKVP : स्थगित सेमेस्टर परीक्षाओं की नई तिथियां घोषित

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ और एनटीपीसी में अपरिहार्य कारणों से टाली गई सम एवं विषम सेमेस्टर की विभिन्न परीक्षाओं की नई तिथियां घोषित कर दी गई हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से जारी सूचना के अनुसार एमएसडब्ल्यू चतुर्थ सेमेस्टर के डिसिप्लिन स्पेसिफिक इलेक्टिव, एमएएलआरपीएम चतुर्थ सेमेस्टर के प्रबंधकीय संचार तथा एमए गांधी विचार चतुर्थ सेमेस्टर के लघु, कुटीर उद्योग एवं ग्रामोद्योग विषयों की परीक्षाएं, जो पहले 28 अप्रैल को निर्धारित थीं, अब सात मई को दोपहर दो बजे से चार बजे तक आयोजित होंगी।

Loading...

इसके अलावा एनजीओ एमएसआरडी प्रथम सेमेस्टर के एनजीओ प्रबंधन एवं विधिक ढांचा, पीजी डिप्लोमा इन एचआरडी प्रथम सेमेस्टर के एचआरडी में शोध विधियां तथा पीएचडी कोर्स वर्क (सोशल वर्क) के सामाजिक कार्य हस्तक्षेप विषयों की परीक्षाएं, जो 29 अप्रैल को प्रस्तावित थीं, अब आठ मई को दोपहर दो बजे से चार बजे तक संपन्न कराई जाएंगी।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page