Connect with us

वाराणसी

मनीष सिंह हत्याकांड: 24 घंटे में पुलिस का एक्शन, चार आरोपी गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। फूलपुर थाना क्षेत्र के घमहापुर में मामूली सड़क हादसे के बाद मनीष सिंह की पीट-पीटकर हत्या किए जाने के मामले में वाराणसी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

गोमती जोन की डीसीपी नीतू काद्दयान के नेतृत्व में पुलिस ने इस मामले के चार मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।बताया गया कि 26 अप्रैल को कार अनियंत्रित होने से एक महिला घायल हो गई थी। इसके बाद मौके पर मौजूद भीड़ ने चालक मनीष सिंह के साथ बर्बरतापूर्वक मारपीट की।

गंभीर रूप से घायल मनीष को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।घटना के बाद डीसीपी नीतू काद्दयान ने पीड़ित परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया था और जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया था।

इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक अतुल कुमार सिंह और उनकी टीम ने घेराबंदी कर मनोज प्रजापति, हरिश्चंद्र राजभर, योगेंद्र और अभिषेक उर्फ बुद्धू को गिरफ्तार कर लिया।मामले की गंभीरता को देखते हुए डीसीपी क्राइम की ओर से क्राइम ब्रांच और थाना पुलिस की संयुक्त टीम गठित की गई थी।

प्रभारी निरीक्षक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साथ ही चार अन्य नामजद और अज्ञात आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था को लेकर लोगों में भरोसा मजबूत हुआ है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page