Connect with us

वाराणसी

जय हिंद राष्ट्रीय पत्रकार संगठन की जिला इकाई की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। जय हिंद राष्ट्रीय पत्रकार संगठन की जिला इकाई की एक महत्वपूर्ण बैठक संगठन के जिला महामंत्री हरि कृष्ण श्रीवास्तव के पहड़िया स्थित घर पर संपन्न हुई। इस बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने अपने-अपने विचार प्रस्तुत करते हुए कहा कि संगठन को कैसे आगे विस्तार दिया जाए, जिससे कि यह संगठन वाराणसी जिले के साथ ही पूरे प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर पर भी एक नया आयाम प्रस्तुत कर सके।

जिलाध्यक्ष डीके पांडे ने 30 अगस्त तक चल रहे सदस्यता अभियान के पूर्व सभी पदाधिकारियों से यह निवेदन किया कि संगठन में ज्यादा से ज्यादा पत्रकार साथियों को जोड़ा जाए। इसके लिए हम सभी को आपस में मिलकर एक नीति बनाकर चलना पड़ेगा। जिला महामंत्री हरि कृष्ण श्रीवास्तव ने संगठन की सफलता के लिए सभी उपस्थित पदाधिकारियों में जोश भरने का काम किया।

Loading...

बैठक की अध्यक्षता कर रहे प्रदेश महासचिव प्रदीप श्रीवास्तव, जिला संगठन मंत्री प्रदीप कनौजिया, जिला मंत्री पंकज श्रीवास्तव, जिला मंत्री अजय कुमार, कार्यकारिणी सदस्य अभिषेक दुबे आदि ने भी अपने-अपने महत्वपूर्ण विचार बैठक के दौरान रखे, जिससे कि संगठन को प्रगतिशील तरीके से आगे बढ़ाया जा सके।

बैठक में प्रदेश महामंत्री प्रदीप श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष डी.के. पांडे, जिला महामंत्री हरि कृष्ण श्रीवास्तव, जिला संगठन मंत्री प्रदीप कनौजिया, जिला मंत्री पंकज श्रीवास्तव, जिला मंत्री अजय कुमार, जिला कार्यकारिणी सदस्य अभिषेक दुबे और अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page