Connect with us

वाराणसी

फर्जी GST रजिस्ट्रेशन कर करोड़ों की टैक्स चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। पुलिस कमिश्नरेट के काशी जोन अंतर्गत चेतगंज थाना पुलिस ने फर्जी जीएसटी रजिस्ट्रेशन के जरिए करोड़ों रुपये की टैक्स चोरी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराधियों के खिलाफ अभियान के तहत की गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जीएसटी अधिकारी वाराणसी की ओर से 8 अप्रैल 2026 को चेतगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा फर्जी जीएसटी रजिस्ट्रेशन कराकर करोड़ों रुपये के बिल पास कर टैक्स चोरी की जा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू की और संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया।

Loading...

जांच के दौरान पुलिस ने मामले में संलिप्त आरोपी पंकज कुमार पुत्र राजेश कुमार निवासी गुरुदेव बहादुर नगर, थाना सिटी-02, जनपद बरनाला (पंजाब) को 24 अप्रैल 2026 को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की उम्र लगभग 28 वर्ष बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार आरोपी फर्जी दस्तावेजों के आधार पर जीएसटी रजिस्ट्रेशन कराकर बड़े पैमाने पर टैक्स चोरी की वारदात को अंजाम दे रहा था। गिरफ्तारी के बाद उससे पूछताछ की जा रही है और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश भी जारी है। इस कार्रवाई में चेतगंज थाना पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिसमें प्रभारी निरीक्षक सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page