Connect with us

गाजीपुर

सिधौना में पंचायत उत्सव भवन का हुआ भूमिपूजन

Published

on

Loading...
Loading...

गरीबों को मिला सम्मानजनक सुविधा का सहारा

सिधौना (गाजीपुर) जयदेश। ग्राम पंचायत सिधौना में बहुप्रतीक्षित पंचायत उत्सव भवन का विधिवत भूमिपूजन प्रधान प्रतिनिधि दयाशंकर सिंह ‘दयालू’ के हाथों सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य लोगों की उपस्थिति में कार्यक्रम उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. रामजी सिंह ‘बागी’ ने सरकार की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह भवन समाज के गरीब एवं असहाय वर्ग के लिए एक बड़ी सौगात है। उन्होंने कहा कि अब तक आर्थिक रूप से कमजोर लोग विवाह एवं अन्य सामाजिक आयोजनों के लिए उपयुक्त स्थान के अभाव में परेशान रहते थे, लेकिन अब पंचायत स्तर पर ही उन्हें सम्मानजनक सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।

उन्होंने प्रधान प्रतिनिधि दयाशंकर सिंह ‘दयालू’ के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनकी सक्रियता और समर्पण के चलते, तथा गाजीपुर के लोकप्रिय एमएलसी विशाल सिंह ‘चंचल’ के सहयोग से यह महत्वपूर्ण कार्य संभव हो पाया है।

Advertisement

पंचायत उत्सव भवन के लिए 24 बिस्वा भूमि आवंटित की गई है। प्रस्तावित भवन दो मंजिला होगा, जिसमें तीन कमरे, एक विशाल हॉल तथा शौचालय जैसी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। यह भवन क्षेत्र के लोगों के लिए विवाह, सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का प्रमुख केंद्र बनेगा। भूमिपूजन के उपरांत उपस्थित लोगों में प्रसाद एवं मिठाई का वितरण किया गया, जिससे पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल रहा।

कार्यक्रम में डॉ. रामजी सिंह ‘बागी’, संजीव सिंह, जगदम्बा सिंह, शिवशंकर सिंह, सुभाष दीक्षित, पूर्व प्रधान शर्मा प्रसाद, रामनिवास सिंह, रामबरत सिंह, नन्दलाल सिंह, जितेंद्र सिंह, अनिल सिंह, अमित मिश्र, अनिमेष मिश्र, रामानंद सिंह, दुर्गा यादव, अमित मिश्र ‘तूफानी’, बब्बन सिंह, विजय सिंह, वरिष्ठ पत्रकार विन्ध्येश्वरी सिंह, पूर्व प्रधान बालमुनि राम, बांके साव, बृजमोहन सिंह, कैलाश सिंह, शुभम यादव, अभिषेक सिंह ‘सिम्पू’, संजय भारती, शिवाजी मिश्र, लवप्रकाश सिंह, राजदेव यादव, दीना यादव, पंचदेव प्रजापति, अच्छेलाल, कबीर गोंड, राकेश मिश्र (प्रधान अमेहता), चंद्रसेन मिश्र, जितेंद्र वर्मा, गौरीशंकर सिंह सहित ग्रामसभा एवं क्षेत्र के अनेक सम्मानित नागरिक उपस्थित रहे।

Advertisement

इस दौरान युवा समाजसेवी दिलीप सिंह एवं उनकी टीम ने कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को सफलतापूर्वक संभाला, जिसकी सभी ने सराहना की। पंचायत उत्सव भवन का निर्माण सिधौना ग्राम पंचायत के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह न केवल सामाजिक आयोजनों के लिए बेहतर सुविधा प्रदान करेगा, बल्कि समाज के हर वर्ग को समान अवसर और सम्मान भी सुनिश्चित करेगा।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page