Connect with us

गाजीपुर

बेकाबू ट्रेलर हाते में घुसा, पोल-दीवारें तोड़ी

Published

on

Loading...
Loading...

जमानिया (गाजीपुर) जयदेश। कोतवाली क्षेत्र के बरुईन गांव में शनिवार की भोर करीब 4 बजे एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब गिट्टी से लदा एक ट्रेलर अचानक अनियंत्रित होकर नेशनल हाईवे-24 से सटे रिहायशी इलाके में घुस गया और पलट गया। बताया जा रहा है कि ट्रेलर का अगला दाहिना टायर फटने से चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा, जिसके बाद बेकाबू ट्रेलर ने पहले 11 हजार वोल्ट की विद्युत पोल को तोड़ दिया, फिर संकठा सिंह की दुकान का बोर्ड उखाड़ते हुए विक्की यादव की बाउंड्री दीवार को ध्वस्त कर सीधे हाते में जा घुसा।

ट्रेलर के पलटने से सड़क किनारे गिट्टी फैल गई और पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि संयोग अच्छा रहा कि हादसे के समय आसपास कोई मौजूद नहीं था, अन्यथा बड़ी जनहानि हो सकती थी। हादसे में चालक गुड्डू बिंद (निवासी दारुनपुर बहुवरा, थाना चांद, कैमूर) को हल्की चोटें आईं, जिसे ग्रामीणों ने तत्काल बाहर निकालकर प्राथमिक सहायता दी।

चालक के अनुसार वह मिर्जापुर से गिट्टी लादकर चौसा स्थित एलएनटी पावर प्लांट जा रहा था, तभी अचानक टायर फटने से यह हादसा हो गया। ग्रामीणों ने घटना की सूचना तत्काल पुलिस चौकी को दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि ट्रेलर की टक्कर से संकठा सिंह के मकान की नींव तक हिल गई

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page