Connect with us

गाजीपुर

तीन दिवसीय सुपरवाइजर प्रशिक्षण का सफल समापन

Published

on

Loading...
Loading...

जनगणना कार्य को लेकर दिए गए महत्वपूर्ण निर्देश

सादात (गाजीपुर)। विकासखंड सादात के मीटिंग हॉल में आयोजित तीन दिवसीय सुपरवाइजर /प्रगणक का प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन शनिवार को सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह प्रशिक्षण भारत की जनगणना के प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं मकान गणना के अंतर्गत आयोजित किया गया था।

प्रशिक्षण के अंतिम दिन प्रतिभागियों को जनगणना कार्य से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम में चार्ज अधिकारी एवं नगर पंचायत सादात की अधिशासी अधिकारी सोनल जैन ने जनगणना की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए सभी को जिम्मेदारीपूर्वक कार्य करने की प्रेरणा दी।

इस दौरान प्रशिक्षक धनंजय सिंह एवं अभय श्रीवास्तव ने सुपरवाइजर्स एवं प्रगणकों को मकान सूचीकरण, आंकड़ों के शुद्ध एवं सटीक संकलन तथा फील्ड में आने वाली चुनौतियों से निपटने के उपायों पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया।

Advertisement

कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी श्री सीताराम यादव ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि जनगणना देश की एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है, जिसमें सटीक और निष्पक्ष आंकड़ों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने सभी प्रशिक्षुओं से पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया।

अंत में सभी प्रतिभागियों को जनगणना कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए और प्रशिक्षण कार्यक्रम के सफल आयोजन पर संतोष व्यक्त किया गया।

इस अवसर पर डॉ. राजेश यादव, सुभाष यादव, संतोष यादव, शीतला प्रसाद यादव, नरेंद्र यादव, प्रहलाद भारद्वाज, शैलेंद्र शर्मा, सुनील यादव, रामानंद यादव, आनंद कुमार यादव, रामावतार यादव, अभिषेक चौरसिया, अरविंद यादव, शशि भूषण, संजय कुमार, दुर्गा प्रसाद यादव, नेसार अहमद, महावीर यादव, जयप्रकाश यादव, मनोज यादव, उमाशंकर यादव, सुरेंद्र प्रताप एवं डॉ. अभिषेक यादव सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page