Connect with us

वाराणसी

मेवा कारोबारी से 21 लाख की ठगी मामले में केस दर्ज

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। कोतवाली थाना क्षेत्र के रामगंज कटरा निवासी विक्की डोडवानी, जो मेवा के थोक कारोबारी हैं, उनसे 21 लाख रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, चौकाघाट निवासी एवं डाल्फिन ग्रुप के पार्टनर नीरज सिंह और दीप्ति सिंह ने विक्की डोडवानी से मेवा उधार लिया था। भुगतान के लिए दोनों ने तीन चेक दिए थे। आरोप है कि विक्की ने उक्त चेक दो बार बैंक में प्रस्तुत किए, लेकिन दोनों ही बार भुगतान नहीं हो सका।

Loading...

विक्की डोडवानी का कहना है कि पहली बार चेक बाउंस होने पर उन्होंने नीरज सिंह और दीप्ति सिंह से संपर्क किया, जिस पर उन्हें दोबारा चेक लगाने को कहा गया। इसके बावजूद दूसरी बार भी बैंक ने खाते में पर्याप्त धनराशि न होने का हवाला देते हुए चेक वापस कर दिया।

पीड़ित के अनुसार, जब उन्होंने इस संबंध में दोबारा शिकायत की तो आरोपियों ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। मामले को गंभीरता से लेते हुए कोतवाली पुलिस ने विक्की की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page