Connect with us

वाराणसी

घरेलू कलह से परेशान विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। शहर के सिगरा थाना क्षेत्र के जयप्रकाश नगर इलाके में घरेलू विवाद से आहत एक विवाहिता ने शुक्रवार दोपहर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। सूचना पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्र किए, जबकि सिगरा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया।

इंस्पेक्टर संजय मिश्र के अनुसार मृतका के माता-पिता मुंबई से वाराणसी के लिए रवाना हो चुके हैं। उनके पहुंचने के बाद तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

मूल रूप से चंदवक (जौनपुर) निवासी प्रिंस सिंह, जो नगर निगम में जेसीबी चालक हैं, जयप्रकाश नगर में दीपक बरनवाल के मकान में किराए पर अपनी 32 वर्षीय पत्नी शिल्पी और दो बच्चों के साथ रहते थे। दोनों का विवाह वर्ष 2019 में हुआ था।

बताया गया कि घटना के समय दोनों बच्चे पास के कमरे में खेल रहे थे, जबकि शिल्पी ने दूसरी मंजिल के कमरे में दुपट्टे के सहारे पंखे की कुंडी से फांसी लगा ली। ड्यूटी से लौटने के बाद प्रिंस ने पत्नी को आवाज दी, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। आशंका होने पर उन्होंने सिगरा पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा खोलकर देखा तो शिल्पी का शव फंदे से लटका मिला। उसे नीचे उतारा गया, लेकिन तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही मृतका के परिजन भी मौके पर पहुंचे और पति प्रिंस पर प्रताड़ना का आरोप लगाया।

Advertisement

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और परिजनों की तहरीर मिलने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page