गाजीपुर
दो युवकों पर मारपीट, गाली-गलौज और फायरिंग का केस दर्ज
Loading...
Loading...
नंदगंज (गाजीपुर) जयदेश। थाना क्षेत्र के नैसारा गांव निवासी दो युवकों पर पुलिस ने एक व्यक्ति को मारने पीटने, गाली गलौज व जान से मारने की धमकी देने और हवा में फायरिंग करने की प्राथमिकी दर्ज की है ।
Loading...
पुलिस द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के नैसारा गांव निवासी दानिश शाह ने थाना में तहरीर देकर बताया है कि 22 अप्रैल को नैसारा गांव निवासी साहिल और अभिषेक पाण्डेय ने हमें मारा पीटा, गाली गलौज दिया तथा जान से मारने की धमकी दिया और जाते समय हवा मे तमंचे से फायर करके भाग गये। थानाध्यक्ष अतुल मिश्रा ने बताया कि तहरीर के अनुसार प्राथमिकी दर्ज करके नामजद आरोपियों की तलाश की जा रही है।
Continue Reading
