शिक्षा
यूपी बोर्ड रिजल्ट का इंतजार खत्म, कल शाम होगी घोषणा
10 अंकों का रोल नंबर और स्कूल कोड से खुलेगा रिजल्ट का पेज
वाराणसी। हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षाओं के परिणाम 23 अप्रैल 2026 को शाम 4 बजे घोषित किए जाएंगे। परीक्षाफल की घोषणा माध्यमिक शिक्षा परिषद् के मुख्यालय प्रयागराज से की जाएगी।
परीक्षार्थी अपना परिणाम देखने के लिए upresults.nic.in या upmsp.edu.in वेबसाइट पर जाकर निर्धारित प्रक्रिया का पालन कर सकते हैं। वेबसाइट के होमपेज पर उपलब्ध “हाईस्कूल परीक्षा परिणाम-2026” या “इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम-2026” के लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद अभ्यर्थियों को अपना 10 अंकों का रोल नंबर दर्ज करना होगा।
इंटरमीडिएट के छात्रों को एडमिट कार्ड पर अंकित स्कूल कोड भी भरना पड़ सकता है। आवश्यक विवरण भरने के बाद कैप्चा कोड दर्ज कर ‘View Result’ या ‘Submit’ विकल्प पर क्लिक करते ही परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा, जिसे भविष्य के उपयोग के लिए डाउनलोड भी किया जा सकता है।
