Connect with us

वाराणसी

प्रयागराज में यार्ड रिमॉडलिंग का असर, कई ट्रेनों के बदले रूट

Published

on

Loading...
Loading...

प्रयागराज जंक्शन पर चल रहे यार्ड रिमॉडलिंग कार्य के कारण वाराणसी और बनारस होकर गुजरने वाली कई ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया गया है। रेलवे प्रशासन द्वारा किए जा रहे इस कार्य के चलते कुछ ट्रेनों के रूट परिवर्तित किए गए हैं, वहीं कई ट्रेनों के ठहराव और समय पर भी असर पड़ा है। इससे यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, निवाड़ी-जट डुमरी स्टेशन खंड के बीच 23 और 24 अप्रैल को बनारस-पटना एक्सप्रेस को बनारस से 120 मिनट देरी से चलाया जाएगा। इसके अलावा 22 और 25 अप्रैल को इसी ट्रेन को बक्सर और बिहटा स्टेशनों के बीच 30 मिनट तक नियंत्रित गति से चलाया जाएगा, जिससे इसके निर्धारित समय में बदलाव संभव है।

वहीं, 24 अप्रैल को अहमदाबाद से चलने वाली अहमदाबाद-दरभंगा एक्सप्रेस को बदले हुए मार्ग से संचालित किया जाएगा। यह ट्रेन मानिकपुर-प्रयागराज छिवकी-वाराणसी जंक्शन-जौनपुर-औंड़िहार मार्ग से होकर चलेगी, लेकिन इस दौरान बनारस स्टेशन पर इसका ठहराव नहीं होगा। इसी प्रकार 29 अप्रैल को दरभंगा से चलने वाली दरभंगा-अहमदाबाद एक्सप्रेस भी परिवर्तित मार्ग औंड़िहार-जौनपुर-वाराणसी जंक्शन-प्रयागराज छिवकी-मानिकपुर के रास्ते संचालित की जाएगी।

यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने अतिरिक्त व्यवस्था भी की है। चंडीगढ़ और हावड़ा के बीच वाया वाराणसी एक-एक फेरे के लिए विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। 04516 चंडीगढ़-हावड़ा विशेष ट्रेन 25 अप्रैल को रात 11:45 बजे चंडीगढ़ से प्रस्थान करेगी, जबकि 04515 हावड़ा-चंडीगढ़ विशेष ट्रेन 27 अप्रैल को सुबह 8:05 बजे हावड़ा से रवाना होगी और अगले दिन सुबह 9:23 बजे बरेली पहुंचेगी। इसके बाद यह ट्रेन शाम 7:20 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति और समय की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page