Connect with us

गोरखपुर

विधायक फतेह बहादुर सिंह को जान से मारने की धमकी

Published

on

Loading...
Loading...

कैंपियरगंज पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शुरू की जांच

गोरखपुर। कैंपियरगंज विधानसभा क्षेत्र के विधायक फतेह बहादुर सिंह और उनके सहयोगियों को जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि विधायक फतेह बहादुर सिंह पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीर बहादुर सिंह के पुत्र हैं। उन्हें और उनके सहयोगियों को 09 मई तक जान से मारने की धमकी दी गई है।

इस प्रकरण में वार्ड नंबर-1 (पठनपुरवा बड़का) निवासी रजनीकांत पर धमकी देने का आरोप लगाया गया है। कैंपियरगंज थाना पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए तत्काल मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच के दौरान आरोपी की लोकेशन मध्य प्रदेश के इटारसी में पाई गई है।

घटना से संबंधित एक ऑडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है, जिसमें धमकी दिए जाने की बात सामने आई है। पुलिस ने धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

कैंपियरगंज नगर पंचायत चौमुखा के शक्तिनगर वार्ड निवासी नवीन सिंह ने थाना कैंपियरगंज में तहरीर देकर शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने आरोप लगाया है कि वार्ड नंबर-1 (पठनपुरवा बड़का) निवासी रजनीकांत क्षेत्र में भय का माहौल बना रहा है।

Advertisement

तहरीर के अनुसार, रामचौरा निवासी सूरज के मोबाइल फोन पर बातचीत के दौरान आरोपी ने क्षेत्रीय विधायक फतेह बहादुर सिंह, उनके प्रतिनिधि गणेशदत्त त्रिपाठी, सहयोगी समशेर सिंह और चेयरमैन प्रतिनिधि गोपाल सिंह समेत कई लोगों के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग करते हुए 09 मई तक जान से मारने की धमकी दी है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page