Connect with us

शिक्षा

भीषण गर्मी के चलते वाराणसी में बदला स्कूलों का समय

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। भीषण गर्मी और लू के प्रकोप को देखते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर बेसिक शिक्षा विभाग ने जनपद के विद्यालयों के समय में बदलाव किया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनुराग श्रीवास्तव द्वारा जारी कार्यालय आदेश के अनुसार कक्षा 1 से 8 तक के सभी परिषदीय, राजकीय, मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त, मदरसा तथा सीबीएसई एवं आईसीएससी बोर्ड से संबद्ध हिन्दी व अंग्रेजी माध्यम के विद्यालय अब 21 अप्रैल 2026 से प्रातः 07:00 बजे से 11:30 बजे तक संचालित होंगे।

Loading...

आदेश में स्पष्ट किया गया है कि निर्धारित समय के अनुसार सभी शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी विद्यालय में उपस्थित रहकर शिक्षण कार्य एवं अन्य दायित्वों का निर्वहन सुनिश्चित करेंगे। इसके अतिरिक्त परिषदीय विद्यालयों के समस्त स्टाफ को निर्देशित किया गया है कि वे विद्यालय अवधि समाप्त होने के बाद एक घंटे तक विद्यालय में रुककर अभिभावकों से संपर्क स्थापित करें तथा छात्र नामांकन वृद्धि सहित अन्य विभागीय कार्यों को भी पूरा करें।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page