Connect with us

गोरखपुर

सरकारी कार्य में बाधा व शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में दो वांछित गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

गोरखपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर के निर्देश पर अपराध नियंत्रण एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को अहम सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक उत्तरी के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी कैम्पियरगंज के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष पीपीगंज के नेतृत्व में स्थानीय पुलिस टीम और एसओजी टीम की संयुक्त कार्रवाई में थाना पीपीगंज में दर्ज मुकदमा संख्या 0408/2025 से संबंधित दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्तों में जफर अली पुत्र मो. इस्माइल और अशरफ अली पुत्र मो. इस्माइल, निवासी बंजारा टोला बेलौहा बाजार, थाना पीपीगंज, जनपद गोरखपुर शामिल हैं। दोनों आरोपितों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं सहित दण्डविधि (संशोधन) अधिनियम 2013 के तहत मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Loading...

पुलिस के अनुसार, 19 नवंबर 2025 को सूचना के आधार पर थाना पीपीगंज पुलिस और एसओजी टीम क्षेत्र में चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान अभियुक्तों ने पुलिस टीम को देखकर एकजुट होकर ललकारते हुए लाठी-डंडों और ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और पुलिसकर्मियों को लक्ष्य बनाकर हमला किया, जिससे पुलिस की एक मोटरसाइकिल भी क्षतिग्रस्त हो गई।

इस घटना के संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना पीपीगंज में संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया था। मामले में अब तक कुल छह अभियुक्तों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है, जबकि शेष आरोपितों की तलाश जारी थी। अब दो और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page