गाजीपुर
मुकदमे में वांछित तीन अभियुक्त चढ़े पुलिस के हत्थे
Loading...
Loading...
सैदपुर (गाजीपुर) जयदेश। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना सैदपुर पुलिस को सफलता मिली है। सोमवार को उपनिरीक्षक वासुदेव प्रसाद अपनी टीम के साथ कार्रवाई करते हुए न्यायालय द्वारा जारी वारंट के आधार पर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार फौजदारी मुकदमा संख्या 51/18, धारा 303, 504, 506 भादवि, थाना सैदपुर से संबंधित वारंटी अभियुक्त रामसरन, रामकरन और रमपत, तीनों पुत्र जगरूप निवासी बडेपुर थाना सैदपुर, गाजीपुर को उनके घर से हिरासत में लिया गया।
Loading...
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने बताया कि सभी आरोपियों के विरुद्ध आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई को थाना सैदपुर पुलिस टीम ने उपनिरीक्षक वासुदेव प्रसाद के नेतृत्व में अंजाम दिया।
Continue Reading
