Connect with us

गाजीपुर

नंदगंज में फिर सक्रिय हुए चोर, दुकान से नकदी व चांदी के सिक्के पार

Published

on

Loading...
Loading...

नंदगंज (गाजीपुर) जयदेश। जिले के नंदगंज बाजार में एक बार फिर चोरों के सक्रिय होने से दुकानदारों में दहशत का माहौल है। बीती रात बाजार की मुख्य सड़क स्थित भारत अल्ट्रासाउंड के सामने सतीश शर्मा की किराना दुकान को निशाना बनाते हुए अज्ञात चोरों ने दरवाजे का कुलाबा तोड़कर दुकान में प्रवेश किया और सिटकनी तोड़ते हुए दराज में रखा कैश व अन्य सामान पार कर दिया। चोर दुकान से 8 चांदी के सिक्के, काउंटर में रखे दो, पांच व दस रुपये के सिक्के उठा ले गए। यही नहीं चोर महिलाओं के विशेष समय में उपयोग आने वाली सामान भी लेते गये है। इस घटना में दुकानदार सतीश शर्मा के अनुसार लगभग 18 से 20 हजार रुपये की क्षति हुई है।

जानकारी के अनुसार दुकानदार सतीश शर्मा रविवार की रात में प्रतिदिन की तरह रात करीब 9 बजे दुकान बन्द करके सामने अपने घर सोने चले गये। उन्हें घटना की जानकारी सोमवार सुबह दुकान खोलने पहुंचे तो हुई। जिसके बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। पीड़ित दुकानदार ने बताया कि चोरों ने रात में बड़ी सफाई से वारदात को अंजाम दिया और किसी को भनक तक नहीं लगी।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में पुलिस गश्त की कमी के कारण चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं। उनका कहना है कि पहले भी ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं। लेकिन पुलिस की ओर से ठोस कार्रवाई नहीं होने से चोरों के हौसले बुलंद हैं। भाजपा नंदगंज मंडल के पूर्व अध्यक्ष विनीत शर्मा ने थाना में जाकर दुकान में हुई चोरी की जानकारी दी है। पुलिस तथा पीड़ित दुकानदार सामने लगे सीसीटीवी कैमरों से चोरों की गतिविधियों की जांच कर रही है। घटना के बाद लोगों ने पुलिस से बाजार में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने तथा रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है। ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page