गाजीपुर
भारतीय ब्राह्मण समिति ने मनाया भगवान परशुराम प्राकट्य दिवस
गाजीपुर (जयदेश)। भारतीय ब्राह्मण समिति के तत्वावधान में भगवान परशुराम प्राकट्य दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम समिति अध्यक्ष विजय शंकर तिवारी की अध्यक्षता में शाहपुर उसरी स्थित समिति उपाध्यक्ष सुरेश उपाध्याय के आवास पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार, पूजन-अर्चन एवं भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण तथा पुष्प अर्पित कर किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता समिति अध्यक्ष विजय शंकर तिवारी ने भगवान परशुराम के जीवन चरित्र, आदर्शों एवं कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि ब्राह्मण समाज को अपनी खोई हुई ख्याति और मर्यादा पुनः प्राप्त करने के लिए संगठित होकर प्रयास करना होगा।

वहीं नारायणपुर ककरही स्थित भगवान परशुराम मंदिर में भी प्रातः 8 बजे भव्य धार्मिक आयोजन किया गया। मुख्य पुजारी गंगा पांडेय के सानिध्य में डॉ. इंद्रजीत पांडेय एवं राजकुमार पांडेय ने विधिवत पूजा-पाठ कर कार्यक्रम का शुभारंभ कराया। समिति की ओर से धर्मेंद्र मिश्रा एवं सतीश तिवारी ने हवन-पूजन कराया। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और दर्शन-पूजन के लिए लोगों का तांता लगा रहा।जयप्रकाश पांडेय एवं संतोष दुबे द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मंदिर परिसर में भगवान परशुराम के जयकारे लगाए गए। लगभग 50 से अधिक श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से पूजा-अर्चना की तथा प्रसाद वितरण किया गया।

इस अवसर पर सुरेश उपाध्याय, धर्मेंद्र मिश्र, ओमप्रकाश चौबे, सतीश उपाध्याय, संजय दुबे, देवेन्द्र पाण्डेय, राकेश पाण्डेय, गणेश दत्त मिश्र, ललित मोहन पांडे, दिनेश पांडे,अमरनाथ मिश्रा गोपाल पांडेय, लालजी पांडेय, पिंटू चौधरी, वरुण मिश्रा, सतीश तिवारी, मुन्ना पाण्डेय सहित अन्य लोगों ने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन समिति के महामंत्री अशोक कुमार मिश्र ने किया। अंत में समिति सदस्य सत्येन्द्र कुमार शुक्ल एवं संरक्षक दिनेश पाण्डेय के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
