Connect with us

गाजीपुर

शादी से पहले दूल्हा पहुंचा जेल

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर (जयदेश)। जमानियां क्षेत्र के देवढी गांव में शादी से ठीक पहले एक मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। भतवान कार्यक्रम के लिए जेनरेटर न मिलने से नाराज युवक ने टेंट व्यवसायी के पुत्र को गोली मार दी। घटना में युवक के दाहिने हाथ में गोली लगी है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जिसके चलते उसकी प्रस्तावित शादी भी टल गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव निवासी वीर बहादुर सिंह की शादी 20 अप्रैल को बिहार के कैमूर जिले स्थित मां मुंडेश्वरी मंदिर में निर्धारित थी। बीती रात वह भतवान के लिए गांव के ही टेंट व्यवसायी इमामुद्दीन के यहां जेनरेटर लेने पहुंचा। पूर्व में लगाए गए टेंट का भुगतान बकाया होने के कारण टेंट स्वामी के परिवार ने जेनरेटर देने से इंकार कर दिया।

Loading...

बताया जाता है कि इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया। इसी दौरान बाहर गए इमामुद्दीन घर के पास पहुंचे तो वीर बहादुर सिंह ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपी ने मोटरसाइकिल से उतरकर हाथ में पिस्टल लहराते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसी बीच इमामुद्दीन का पुत्र दिलनवाज वहां पहुंच गया। उसके कुछ कहने से पहले ही आरोपी ने लाइसेंसी पिस्टल से फायर कर दिया, जिससे गोली दिलनवाज के दाहिने हाथ में लग गई और वह मौके पर गिर पड़ा।

घटना के बाद आरोपी अपनी मोटरसाइकिल छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। इमामुद्दीन की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। घटना के चलते शनिवार को होने वाली हल्दी की रस्म नहीं हो सकी और विवाह होने की संभावना भी समाप्त हो गई है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page