वाराणसी
केसरवानी वैश्य महिला नगर सभा ने किया अन्नदान और शर्बत वितरण
वाराणसी। केसरवानी वैश्य महिला नगर सभा द्वारा अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर एक भव्य सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सभा की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और विभिन्न अन्नदान सेवा कार्यों में अपना योगदान दिया।
कार्यक्रम के तहत सभा की महिलाओं ने लक्सा स्थित मिशन अस्पताल के सामने राहगीरों को हर वर्ष की भांति खिचड़ी, रूह अफजा शर्बत, नींबू पानी, जलेबी ,फ्रूटी, पेठा, केला, बिस्कुट और मठ्ठी का वितरण किया। भीषण गर्मी में शर्बत और नींबू पानी पिलाकर राहगीरों को राहत प्रदान की गई। अक्षय तृतीया के पावन पर्व को सेवा-भाव से मनाना गया।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सतरुपाजी, सलोनी, सुधा, सत्यभामा, स्नेहलता, मंजू, अर्चना, सुधा केशरी, भारती, पल्लवी, गीता, बाॅबी,ज्योति, प्रीति, मिथिलेश, खुशबु, वर्षा, सुनीता, प्रियंका आदि केसरवानी वैश्य महिला नगर सभा की सभी महिलाओं का सराहनीय योगदान रहा।
केसरवानी वैश्य महिला नगर सभा की अध्यक्षा वंदना केसरी एवं महामंत्री सारिका केसरी ने बताया कि यह कार्यक्रम हमारी सभा की सभी महिलाओं के संयुक्त प्रयास और सहयोग का परिणाम है। सभी ने तन, मन और धन से सहयोग कर इस सेवा कार्य को सफल बनाया।
इस अवसर पर सभा की महिलाओं ने एक-दूसरे को अक्षय तृतीया की शुभकामनाएं दीं और भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्यों को जारी रखने का संकल्प लिया।
