Connect with us

वाराणसी

डिजिटल पहचान पर कब्जा कर ठगों ने उड़ाए 50 लाख, केस दर्ज

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। शहर के भेलूपुर थाना क्षेत्र की न्यू कॉलोनी के निवासी आकाश कुमार साइबर ठगी के बड़े मामले का शिकार हो गए, जहां उनके आधार कार्ड से जुड़े मोबाइल नंबर को बदलकर जालसाजों ने 50 लाख रुपये का लोन हासिल कर लिया। मामले को लेकर पीड़ित ने अपर पुलिस आयुक्त से शिकायत की, जिसके बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

आकाश कुमार का आरोप है कि साइबर ठगों ने पहले उनके आधार से लिंक मोबाइल नंबर को बदल दिया और फिर उसी के जरिए उनके डिजिटल लॉकर तक पहुंच बना ली। इसके बाद आरोपियों ने विभिन्न नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनियों से उनके नाम पर 50 लाख रुपये का पर्सनल लोन ले लिया।

Loading...

घटना की जानकारी मिलते ही पीड़ित ने बीते 13 अप्रैल को साइबर क्राइम के ऑनलाइन पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। इसके साथ ही उन्होंने भेलूपुर थाने में भी सूचना दी, जहां शुरुआती स्तर पर उनकी तहरीर को दर्ज कर लिया गया था। थाना प्रभारी दुर्गा सिंह के अनुसार, मामले में शामिल साइबर ठगों की पहचान की जा रही है और जांच जारी है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page