Connect with us

वाराणसी

हाथ की नस काटने की धमकी देकर घर से भागी प्रेमिका, मंदिर में रचाई शादी; ऑटो चालक ने पहुंचाया थाने

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। मिर्जामुराद क्षेत्र के एक गांव के प्रेमी युगल के प्रेम प्रसंग का फिल्मी ड्रामा शुक्रवार को उस वक्त थाने की दहलीज पर पहुंचा जब एक ऑटो चालक ने उन्हें भटकता देख पुलिस को सुपुर्द कर दिया।

जानकारी के अनुसार मिर्जामुराद थाना क्षेत्र का प्रेमी और मिर्जापुर जिले के कछवा बाजार थाना क्षेत्र की प्रेमिका का प्रेम प्रसंग रिश्तेदारी से शुरू हुआ था। प्रेम प्रसंग तीन साल पहले प्रेमिका के गांव में एक शादी के दौरान दोनों की आंखें चार हुई थीं। उसके बाद प्रेमी प्रेमिका का फोन पर रात रात बात होने लगी जब मां ने बात करते पकड़ा, तो बेटी ने हाथ की नस काटने की धमकी देकर परिवार को चुप करा दिया था।

वही गुरुवार को प्रेमी युगल ने घर से भागकर दोनों ने मिर्जापुर के गोधना स्थित सारनाथ महादेव मंदिर में विवाह किया। फिर भागने के फिराक में बनारस स्टेशन पहुंच गए। स्टेशन के पास कम उम्र के जोड़े को भटकता देख वहां काफी भीड़ इकट्ठा हो गई। जो क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया।

वही भीड़ में से नेकदिली दिखाकर ऑटो चालक ने उनको ऑटो में बैठ कर नजदीकी थाने पहुंचा पुलिस ने प्रेमी युगल पता पूछा तो उन्होंने मिर्जामुराद के आसपास का पता बताया जिसके बाद ऑटो चालक ने उनको मिर्जामुराद थाने पहुंचा दिया और पुलिस ने परिजनों को इसकी सूचना दी।

पुलिस जांच में सामने आया कि यह जोड़ा एक महीने पहले भी घर से भाग चुका था, लेकिन तब राहगीरों ने उन्हें पकड़कर परिजनों को सौंप दिया था। इस बार उन्होंने मंदिर में शादी कर अपना इरादा साफ कर दिया। जबकि परिजनों को पहुंचने पर थाने में घंटों तक सुलह-समझौते की पंचायत चलता रहा।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page