गोरखपुर
परिजनों की पिटाई से युवक घायल, पांच पर केस दर्ज
गोरखपुर। जिले के हरपुर-बुदहट थाना क्षेत्र के ग्राम चेचौली निवासी विनोद कुमार पुत्र दूधनाथ चौहान की तहरीर पर पुलिस ने विश्वजीत व अमरजीत पुत्रगण राम केवल, रंजीता पत्नी अमरजीत, नीलम पत्नी इन्द्रजीत और भोला पत्नी रामकेवल के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2),352,351(3),191(2) के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी हुई है।
थाना क्षेत्र के ग्राम चेचौली निवासी विनोद कुमार पुत्र दूधनाथ चौहान ने थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीते 12 अप्रैल को बक्सा रखने की बात को लेकर परिजन विश्वजीत, अमरजीत, रंजीता, नीलम और भोला ने मुझे भद्दी भद्दी गालियां देते हुए मारपीट कर घायल कर जान-माल की धमकी देने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मुझे अस्पताल भिजवाया। इस संदर्भ में पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
