Connect with us

गोरखपुर

श्रम विभाग ने बाल अधिकारों को लेकर बढ़ाया जनजागरण

Published

on

Loading...
Loading...

गोरखपुर। प्रदेश में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन हेतु “मिशन शक्ति फेज–5.0” के द्वितीय चरण के अंतर्गत दिनांक 14-04-2026 से दिनांक 23-04-2026 तक संचालित ऑपरेशन मुक्ति कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है, जिसके क्रम में कार्यालय उप श्रम आयुक्त, 2, पुलिस लाइन गोरखपुर के प्रांगण में ऑपरेशन मुक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत बालश्रम एवं बाल विवाह के विरुद्ध एक कार्यशाला आयोजित किया गया।

उक्त कार्यशाला में बाल कल्याण समिति गोरखपुर से अरुण राय, जिला प्रोबेशन कार्यालय से संगीता सिंह, बाल संरक्षण अधिकारी, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग इकाई से कमलेश कुमार, निरीक्षक, विभिन्न स्वयं सेवी संस्था यथा- राजेश मणि, संस्थापक मदद फाउंडेशन, शैलेन्द्र चतुर्वेदी, सेफ सोसाइटी, अक्षिता सेवा संस्थान, ग्लोरियस एजुकेशनल वेलफेयर सोसाइटी महाराजगंज उत्तर प्रदेश सचिव विकास कुमार शर्मा, सुनील मणि त्रिपाठी, लेबर लॉ एडवाइजर समिति के अध्यक्षगण के साथ-साथ श्रम विभाग के समस्त श्रम प्रवर्तन अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

कार्यशाला का प्रारंभ करते हुए शक्तिसेन मौर्य उप श्रम आयुक्त गोरखपुर द्वारा आए हुए आगंतुकों का स्वागत करते हुए मिशन शक्ति के तहत महिलाओं व बच्चों के सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन के बारे में विस्तारपूर्वक अवगत कराने के साथ-साथ श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं यथा उपभोक्ता एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अंतर्गत पंजीयन/संचालित हितलाभ योजनाओं, उत्तर प्रदेश श्रम कल्याण परिषद के अंतर्गत आच्छादित विभिन्न योजनाओं के साथ-साथ श्रम विभाग द्वारा महिलाओं के हितों की रक्षा हेतु विभिन्न जानकारी दी गयी।

कार्यशाला में संगीता सिंह, मिशन शक्ति के तहत बाल विवाह जैसी कुप्रथा के विरुद्ध विभिन्न विभागीय योजनाओं के संबंध में विस्तारपूर्वक अवगत कराया गया।

कार्यशाला में उपस्थित विभिन्न गैर सरकारी संस्थाओं में राजेश मणि ने बाल श्रम एवं बाल विवाह जैसी कुप्रथा के दुष्प्रभाव और इसे समाप्त करने की प्रभावी रणनीति पर अपने उद्गार व्यक्त किए।

Advertisement

कार्यशाला का समापन करते हुए उप श्रम आयुक्त द्वारा उपस्थित संस्थाओं/विभागों से अपेक्षा की गयी कि श्रम विभाग द्वारा संचालित समस्त योजनाओं के क्रियान्वयन में विभाग/संस्था की अपनी अपनी स्तर से कार्यवाही करेंगे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page