Connect with us

गोरखपुर

वेतन वृद्धि को लेकर सीबीजी प्लांट पर कर्मचारियों का प्रदर्शन, कार्य बहिष्कार की चेतावनी

Published

on

Loading...
Loading...

गोलाबाजार (गोरखपुर)। जनपद के दक्षिणांचल में स्थित गोला तहसील  क्षेत्र के ग्राम सभा  हरपुर स्थित विगत कई वर्षों से  बंद पड़ी धुरियापार चीनी मिल के समीप इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) द्वारा संचालित एथनॉल फैक्ट्री (सीबीजी प्लांट) में वेतन वृद्धि की मांग को लेकर कर्मचारियों का विरोध तेज हो गया है। मंगलवार को प्लांट में अवकाश होने के कारण उत्पादन कार्य बंद रहा, जबकि कर्मचारी प्लांट के मुख्य गेट पर एकत्र होकर प्रदर्शन करते रहे।

प्लांट में कार्यरत स्थानीय मजदूरों और सुपरवाइजरों का आरोप है कि वर्तमान में प्लांट का संचालन सोलापुर बायो एनर्जी सिस्टम द्वारा किया जा रहा है। नियुक्ति के समय कंपनी ने तीन माह के भीतर वेतन वृद्धि का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक उस पर अमल नहीं किया गया। कर्मचारियों का कहना है कि पूर्व में प्लांट संचालित करने वाली कंपनी 8 घंटे की शिफ्ट के लिए 16,200 रुपये (पीएफ कटौती के बाद) देती थी, जबकि वर्तमान में मात्र 12,200 रुपये ही भुगतान किया जा रहा है।

कर्मचारियों ने यह भी आरोप लगाया कि कंपनी द्वारा बाहर से लाए गए कर्मचारियों को स्थानीय कर्मियों की तुलना में अधिक वेतन और सुविधाएं दी जा रही हैं, जिससे असंतोष बढ़ा है। उनका कहना है कि यदि वेतन वृद्धि नहीं की गई तो बुधवार से पूर्ण कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया जाएगा।

चूंकि मंगलवार को प्लांट में अवकाश था, इसलिए उत्पादन और गैस फिलिंग कार्य पहले से ही बंद रहा और किसी प्रकार का आर्थिक नुकसान नहीं हुआ। हालांकि कर्मचारियों का कहना है कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं और हड़ताल जारी रही, तो आने वाले दिनों में उत्पादन ठप होने से नुकसान होना तय है।

Advertisement

वहीं, सोलापुर बायो एनर्जी सिस्टम के प्लांट इंचार्ज बसंत तिवारी ने बताया कि कंपनी की ओर से 8 प्रतिशत वेतन वृद्धि का प्रस्ताव दिया गया है, जो अप्रैल से लागू होकर मई में भुगतान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बाहरी कर्मचारी प्रशिक्षित हैं, जबकि स्थानीय कर्मचारियों की मांगें कुछ हद तक अव्यावहारिक हैं। फिलहाल दोनों पक्षों के बीच वार्ता जारी है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page