Connect with us

वाराणसी

शादी रुकवाने की धमकी से टूट गया युवक, पूजा सक्सेना पर लगाया आरोप

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी में एक होनहार युवक की आत्महत्या ने परिवार और इलाके को गहरे सदमे में डाल दिया। सेना से रिटायर्ड अधिकारी विनोद कुमार के पुत्र कुलदीप ने सुसाइड नोट लिखकर अपनी जान दे दी, जिसमें उसने पूजा सक्सेना नाम की युवती पर गंभीर आरोप लगाते हुए अपनी मौत के लिए उसे जिम्मेदार ठहराया है।

सुसाइड नोट में कुलदीप ने लिखा कि उसकी शादी 30 अप्रैल को तय थी, लेकिन पूजा सक्सेना उसे लगातार ब्लैकमेल कर रही थी और शादी नहीं होने देने की धमकी दे रही थी। उसने आरोप लगाया कि उस पर आपत्तिजनक हरकतों के लिए दबाव बनाया जाता था और मना करने पर पूरे परिवार को बर्बाद करने की धमकी दी जाती थी। उसने अपने माता-पिता से माफी मांगते हुए लिखा कि वह मरना नहीं चाहता था, लेकिन हालात ने उसे मजबूर कर दिया। साथ ही उसने अपने मोबाइल की जांच करने की बात कहते हुए पूजा सक्सेना को छोड़ने की अपील न करने की बात भी लिखी।

घटना शिवपुर थानाक्षेत्र के नवलपुर, मीरापुर बसहीं की है, जहां कुलदीप कुमार ध्यान शंकर चौबे के मकान में किराए पर रहता था। बीते सोमवार की सुबह करीब 9 बजे उसका शव कमरे में पंखे से लटका मिला। मकान मालिक के अनुसार, सुबह करीब 7 बजे वह बाहर गया था और 15-20 मिनट बाद लौटकर ऊपर कमरे में चला गया। कुछ देर बाद उसका एक दोस्त पहुंचा और फोन न उठाने की बात कही। जब मकान मालिक ऊपर गया तो कुलदीप को फांसी के फंदे पर लटका पाया, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया और फोरेंसिक टीम ने जांच के दौरान कमरे से सुसाइड नोट बरामद किया। इसके बाद परिजनों को सूचना दी गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पोस्टमार्टम के बाद शव पिता को सौंप दिया गया।

कुलदीप के पिता विनोद कुमार ने बताया कि पूरा परिवार एक दिन पहले ही वैष्णो देवी दर्शन कर लौटा था और बेटा शादी तय होने से बेहद खुश था। उन्होंने कहा कि बेटे ने कभी किसी परेशानी का जिक्र नहीं किया, जिससे उसकी मानसिक स्थिति का अंदाजा नहीं हो सका। जब शव आजमगढ़ पहुंचा तो मां और बहनों का रो-रोकर बुरा हाल था।

Advertisement

फिलहाल पुलिस सुसाइड नोट और मोबाइल के आधार पर पूजा सक्सेना की तलाश में जुटी है और पूरे मामले की जांच कर रही है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page