वाराणसी
राहुल गांधी मामले में छह मई को सुनवाई
वाराणसी। ब्राउन यूनिवर्सिटी में भगवान श्रीराम पर टिप्पणी मामले में विशेष न्यायाधीश (एमपी एमएलए) यजुवेंद्र विक्रम सिंह की कोर्ट में निगरानी अर्जी पर सुनवाई हुई। इसमें छह मई की तिथि नियत की गई है। अवर कोर्ट से मूल पत्रावली तलब हो चुकी है। इसमें भी निगरानी कर्ता ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को पार्टी बनाया है। मगर विपक्षी की ओर से अभी उपस्थित नहीं हुए है।
प्रकरण के अनुसार अधिवक्ता हरीशंकर पांडेय ने कोर्ट में रिवीजन अर्जी दाखिल किया। कहा गया कि भारतीय संसद में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी अमेरिका के बोस्टन में 21 अप्रैल को पहुंचे थे। यहां पर ब्राउन यूनिवर्सिटी में छात्रों के साथ उनका एक सेशन था। राहुल ने भगवान श्रीराम को लेकर विवादित बयान दिए थे। उन्होंने भगवान राम को ”पौराणिक” बताया था और उस युग पर बताई जाने वाली कहानियों को काल्पनिक कहा था।
भगवान राम के अस्तित्व पर सवाल उठाकर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। राम मंदिर का विरोध भी किया था और वह विदेश में जाकर भगवान राम के अस्तित्व पर सवाल उठा रहे हैं। इसके संबंध में उसने अवर न्यायालय में परिवाद पत्र दाखिल किया, जिस पर कोर्ट ने सरसरी तरीके से , विधि व्यवस्था के विरोध उसके परिवाद पत्र पोषणीयता के स्थिति पर खारिज कर दिया है। निगरानी कर्ता ने निगरानी अर्जी को स्वीकार करने की गुहार लगाई है।
