गोरखपुर
दूध के बकाये को लेकर बवाल, मां समेत तीन बेटियां घायल
गोरखपुर। हरपुर-बुदहट थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत देवरिया निवासिनी गुड़िया देवी पत्नी मधुबन शर्मा की तहरीर पर पुलिस गुलाब शर्मा पुत्र मोती शर्मा, लक्ष्मी देवी पत्नी गुलाब शर्मा, सुदर्शन शर्मा पुत्र मोती शर्मा, बिन्दु शर्मा पत्नी मोती शर्मा के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2), 352,351(3) के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी हुई है।
थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत देवरिया निवासिनी गुड़िया देवी पत्नी मधुबन शर्मा ने थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीते 12 अप्रैल को सुबह करीब आठ बजे दूध के पैसे मांगने पर हमारे पट्टिदार दरवाजे पर आकर भद्दी भद्दी गालियां देते हुए मुझे गुड़िया देवी और हमारी बेटियों मानशी शर्मा, मिनाक्षी शर्मा और सुनैना शर्मा को लाठी डंडा से मारपीट कर घायल कर जान-माल की धमकी देने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मुझ घायलों को अस्पताल भिजवाया। वहीं, इस संदर्भ में थानाध्यक्ष विवेक कुमार मिश्र ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
