गोरखपुर
सरसो डंठल जलाने के विवाद में बुजुर्ग महिला से मारपीट, चार पर केस दर्ज
गोरखपुर। हरपुर-बुदहट थाना क्षेत्र के ग्राम अहिरौली निवासिनी प्रभावती देवी पत्नी कपिल देव की तहरीर पर पुलिस ने श्यामदेव पुत्र स्व बिदेशी, दीपवा पुत्र श्याम देव, मुकेश की पत्नी नाम अज्ञात व दीपवा की पत्नी नाम अज्ञात के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2),352,351(3) के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी हुई है।
थाना क्षेत्र के ग्राम अहिरौली निवासिनी प्रभावती देवी पत्नी कपिल देव ने थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीते बीते 9 अप्रैल को शाम पांच बजे के करीब मैंने सरसो का डंठल जलाने से मना किया तो श्याम देव, दीपवा, मुकेश की पत्नी और दीपवा की पत्नी ने मिलकर मुझे भद्दी-भद्दी गालियां देते मारपीट कर घायल कर दिया और जान-माल की धमकी देने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मुझे अस्पताल भिजवाया। वहीं, इस संदर्भ में थानाध्यक्ष विवेक कुमार मिश्र ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही।
