Connect with us

गोरखपुर

गोरखपुर GRP ने 10 हजार के इनामी लुटेरे को दबोचा

Published

on

Loading...
Loading...

गोरखपुर। जीआरपी थाना ने 10 हजार के इनामी लुटेरे को गिरफ्तार किया। जिसकी पहचान अयोध्या के रुदौली कोतवाली थाना क्षेत्र के अखैया मऊ फिरोजपुर के चंदन मिश्रा के रूप में हुई।

पुलिस ने बताया कि बदमाश रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर चोरी और ट्रेन में बैठे यात्रियों का डंडा मारकर मोबाइल गिरा देता है। हमेशा अपने साथ अवैध पिस्टल लेकर चलता है। पूछताछ के बाद आरोपी को जेल भिजवा दिया गया।

एसपी रेलवे लक्ष्मी निवास मिश्र ने बताया कि शुक्रवार को रेलवे स्टेशन छावनी पर यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए जीआरपी थाना प्रभारी अनुज कुमार सिंह के नेतृत्व में चेकिंग चल रही थी। इस दौरान चंदन मिश्रा पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उसके पास से अवैध पिस्टल, एक जिंदा कारतूस और 11 हजार रुपये मिला। चंदन शातिर बदमाश है। इसकी गिरफ्तारी के लिए 10 हजार रुपये इनाम रखा गया था।

चंदन मिश्रा पर 8 मुकदमा दर्ज है। इसमे 2 अयोध्या के रुदौली कोतवाली और रौनाही थाने में एक मुकदमा दर्ज है। बाकी मुकदमा गोरखपुर जीआरपी में लूट और चोरी का लिखा गया है। जिसमे यह वांछित चल रहा था।

पुलिस की पूछताछ में चंदन मिश्रा ने बताया कि साहब मैं अपना खर्चा चलाने के लिए ट्रेनो, प्लेटफार्मों पर चोरी व स्टेशन के आउटर पर डंडा मार कर मोबाइल गिराता हूं। इसी प्रकार चलती ट्रेनों व प्लेटफार्मों पर सो रहे यात्रियों का सामान व मोबाइल चोरी करता हूं।

Advertisement

अवैध देशी पिस्टल के बारे में पुछा गया तो बताया कि चोरी करते समय यदि पकडे जाते हैं तो दिखाकर यात्रियों को डरा धमकाकर मौके से भाग जाता हूं। जो सामान मिलता है, उसे चलते फिरते लोगों को बेच देता हूं। जो पैसा मिलता है, उसी से मैं अपना खर्चा चलाता हूं। चंदन ने बताया कि शुक्रवार को मैं चोरी करने के लिए रेलवे स्टेशन छावनी पर आया था। इससे पहले ही पकड़ लिया गया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page