Connect with us

गाजीपुर

दो सगी बहनों ने वार्षिक परीक्षा में किया टॉप

Published

on

Loading...
Loading...

नंदगंज (गाजीपुर) जयदेश। करण्डा क्षेत्र के एस.बी. पब्लिक स्कूल, गोसन्देपुर का वार्षिक परीक्षाफल घोषित होते ही छात्राओं में खुशी का माहौल छा गया। जिसमें कक्षा एलकेजी की छात्रा अदा और कक्षा दो की छात्रा जुबी ने अपनी-अपनी कक्षाओं में सर्वोच्च स्थान प्राप्त कर परिवार का नाम रोशन किया है।

खास बात है कि अपनी -अपनी कक्षाओं टाप करने वाली दोनों छात्राएं सगी बहनें हैं। इनके पिता मो० शाहिद अन्य कामों के साथ पत्रकारिता जगत से भी जुड़े हुए हैं। सगी बहनों की इस उपलब्धि से इनके माता-पिता सहित परिजनों में हर्ष व्याप्त है। परिजनों ने इन बेटियों की सफलता पर मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। क्षेत्र के लोगों ने भी दोनों छात्राओं को शुभकामनाएं दीं।

Loading...

विद्यालय के प्रबंधक सत्यभामा दुबे ने छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता उनकी मेहनत, लगन और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने दोनों बहनों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते  कहा कि यह उपलब्धि विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा बनेगी।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page