Connect with us

मनोरंजन

अल्लू अर्जुन ने बर्थडे पर दिखाया ‘राका’ का खतरनाक अंदाज

Published

on

Loading...
Loading...

दीपिका पादुकोण संग पहली बार दिखेंगे अल्लू अर्जुन

मुंबई। दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के लोकप्रिय अभिनेता अल्लू अर्जुन के 44वें जन्मदिन के अवसर पर उनकी आगामी फिल्म का पहला पोस्टर जारी कर दिया गया है। अब तक AA22xA6 नाम से चर्चित इस प्रोजेक्ट को आधिकारिक तौर पर नया शीर्षक ‘राका’ दे दिया गया है। पोस्टर के साथ ही अभिनेता का फर्स्ट लुक भी सामने आया है, जिसने रिलीज होते ही प्रशंसकों के बीच उत्साह बढ़ा दिया है।

जारी किए गए पोस्टर में अल्लू अर्जुन का रूप बेहद तीव्र और खतरनाक अंदाज में नजर आ रहा है, जिसे देखकर फैंस खासे प्रभावित हुए हैं। उनके इस अलग और दमदार अवतार को सोशल मीडिया पर तेजी से प्रतिक्रिया मिल रही है।

फिल्म का निर्देशन एटली कुमार कर रहे हैं। इस फिल्म में अल्लू अर्जुन के साथ दीपिका पादुकोण मुख्य भूमिका में दिखाई देंगी। यह पहली बार है जब अल्लू अर्जुन और दीपिका पादुकोण की जोड़ी पर्दे पर साथ नजर आएगी, जिससे फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता और भी बढ़ गई है।

Advertisement

फर्स्ट लुक के सामने आने के साथ ही ‘राका’ को लेकर चर्चा तेज हो गई है और दर्शक फिल्म से जुड़ी आगे की घोषणाओं का इंतजार कर रहे हैं।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page