Connect with us

वाराणसी

एनबीडब्ल्यू वारंटी में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। जनपद के बड़ागांव थाना क्षेत्र के हरहुआ चौकी पुलिस ने एनबीडब्ल्यू वारंटी में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। पुलिस ने अभियुक्त शेर अली उर्फ शेरू को उसके आवास से दबिश देकर पकड़ा।

उप निरीक्षक कृष्ण कुमार वर्मा, हेड कांस्टेबल नीरज राय के साथ क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनों की जांच, लंबित विवेचनाओं की समीक्षा तथा वांछित वारंटियों की तलाश में गश्त कर रहे थे। इसी क्रम में न्यायालय एएसजे-13 वाराणसी द्वारा जारी एनबीडब्ल्यू वारंट (अपराध संख्या 365/23, धारा 3(1) यूपी गैंगस्टर एक्ट) के तहत काजीसराय, थाना बड़ागांव निवासी अभियुक्त शेर अली उर्फ शेरू पुत्र शाह मुहम्मद के घर पर दबिश दी गई।

पुलिस टीम ने अभियुक्त को करीब 11:30 बजे उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के दौरान उसे वारंट की जानकारी दी गई तथा सर्वोच्च न्यायालय और मानवाधिकार आयोग के निर्देशों का पालन किया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से कोई आपत्तिजनक वस्तु बरामद नहीं हुई और न ही शरीर पर कोई ताजा चोट पाई गई।

गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त को थाने लाकर विधिवत दाखिल किया गया और हवालात में रखा गया। हवालात की स्थिति साफ एवं सुरक्षित पाई गई, साथ ही संतरी पहरे की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई। अभियुक्त द्वारा भोजन करने से इनकार किए जाने पर उसकी इच्छा के अनुरूप भोजन उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई।

उप निरीक्षक के. के. वर्मा ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त को समय से न्यायालय में पेश कर दिया गया है तथा आगे की विधिक कार्रवाई प्रचलित है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page