वाराणसी
माँ शीतला माता की भव्य शोभायात्रा धूमधाम से निकली
Loading...
Loading...
वाराणसी। मिर्जामुराद क्षेत्र के टिकरा (खालिसपुर) गाँव से रविवार को गाजे-बाजे के साथ माँ शीतला माता की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का नेतृत्व माता जी के सेवादार मुन्नू भगत ने किया, जिसमें सैकड़ों महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

श्रद्धालु हाथों में ध्वज-पताका लेकर “जयकारा बोलो सांचे दरबार की जय” और “माता शीतला की जय” के जयघोष के साथ अदलपुर धाम के लिए रवाना हुए। पूरे मार्ग में भक्तिमय माहौल बना रहा।
मिर्जामुराद बाजार में स्थानीय लोगों ने शोभायात्रा का फूलों की वर्षा कर भव्य स्वागत किया। स्वागत करने वालों में गया प्रसाद यादव, विनोद सोनकर, मनीष गुप्ता, सुरेश यादव सहित कई श्रद्धालु मौजूद रहे।
Continue Reading
