Connect with us

वाराणसी

सामाजिक न्याय के प्रतीक बाबू जगजीवन राम को कांग्रेसजनों ने किया याद

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं पूर्व उपप्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम की 119वीं जयंती के अवसर पर महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राघवेन्द्र चौबे के नेतृत्व में मैदागिन स्थित कांग्रेस कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया।

महानगर कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बाबू जगजीवन राम जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर अध्यक्ष राघवेन्द्र चौबे ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि बाबू जगजीवन राम महान स्वतंत्रता सेनानी होने के साथ-साथ सामाजिक न्याय के प्रबल पक्षधर थे। उन्होंने राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका निभाई तथा दलितों, शोषितों और वंचितों के उत्थान में उनका योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा। उन्होंने कहा कि उनके बताए मार्ग पर चलकर ही उनके सपनों को साकार किया जा सकता है।

Loading...

कार्यक्रम के अंत में कांग्रेस जनों ने दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर राघवेन्द्र चौबे, प्रवीण प्रकाश, डॉ राजेश गुप्ता, सतनाम सिंह, सैयद हसन, अरुण सोनी, रमजान अली, सुनील श्रीवास्तव, असलम खान, अखिलेश पाण्डेय, वसीम अंसारी, संतोष चौरसिया, राजेन्द्र गुप्ता, हसन मेहदी कब्बन, प्रमोद वर्मा, नित्यानंद पाठक, मनोज वर्मा, पीयूष श्रीवास्तव, मोनाजिर मंजू, सुफियान अहमद, पुलक त्रिपाठी, हिमांशू सिंह, आनंद चौबे, साबिर अली, शशि सोनकर, गोपाल चौबे, दीपक यादव, आशिष, रामजी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page