Connect with us

मनोरंजन

देश से विदेश तक छाई ‘Dhurandhar 2’,  क्या टूटेगा ‘दंगल’ का रिकॉर्ड?

Published

on

Loading...
Loading...

मुंबई। कोविड महामारी के बाद वर्ष 2023 हिंदी सिनेमा के लिए बेहद सफल साबित हुआ था, जब ‘पठान’, ‘जवान’ और ‘एनिमल’ जैसी फिल्मों ने वैश्विक स्तर पर कई कीर्तिमान स्थापित किए। इसके बाद लगभग दो वर्षों तक बॉक्स ऑफिस पर वैसी रफ्तार देखने को नहीं मिली, जैसी उम्मीद की जा रही थी, लेकिन अब रणवीर सिंह अभिनीत स्पाई थ्रिलर ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने बॉलीवुड की दिशा बदल दी है।

फिल्म ने भारत के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए हर दिन नए आंकड़े दर्ज किए हैं। रिलीज के 15वें दिन भी ‘धुरंधर 2’ की कमाई की रफ्तार बरकरार रही और यह फिल्म तेजी से 1500 करोड़ रुपये के क्लब की ओर बढ़ती नजर आ रही है।

फिल्म ने पहले दिन वैश्विक स्तर पर 175.40 करोड़ रुपये का कारोबार किया। दूसरे दिन 148.10 करोड़ रुपये की कमाई के साथ दो दिनों में कुल 323 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया। तीसरे दिन फिल्म ने 192.30 करोड़ रुपये, चौथे दिन 215.80 करोड़ रुपये का कारोबार किया। पांचवें दिन 88.40 करोड़ रुपये, छठे दिन 76.90 करोड़ रुपये और सातवें दिन 69.20 करोड़ रुपये की कमाई के साथ फिल्म ने महज एक सप्ताह में 1000 करोड़ रुपये का आंकड़ा छू लिया, जो इसे इस उपलब्धि तक पहुंचने वाली सबसे तेज फिल्मों में शामिल करता है।

दूसरे सप्ताह में भी फिल्म का प्रदर्शन मजबूत बना रहा। इस दौरान फिल्म ने 463.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, 15 दिनों में ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का कुल वैश्विक कलेक्शन 1501 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

Advertisement

बॉक्स ऑफिस पर अब नजर इस बात पर है कि क्या यह फिल्म आमिर खान की ‘दंगल’ के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ पाएगी। ‘दंगल’ ने वैश्विक स्तर पर 2000 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड बनाया हुआ है। हालांकि ‘धुरंधर 2’ की मौजूदा रफ्तार को देखते हुए यह संभावना जताई जा रही है कि आदित्य धर निर्देशित यह फिल्म उस रिकॉर्ड को चुनौती दे सकती है।

घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने अब तक 937.32 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है, जबकि ओवरसीज मार्केट में इसका कारोबार 370 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है। विदेशों में भी यह फिल्म सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल हो गई है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page