Connect with us

वाराणसी

हाइड्रोपोनिक गांजा तस्करी का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना लंका पुलिस और एएनटीएफ यूनिट की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 145 ग्राम अवैध हाइड्रोपोनिक (ऑर्गेनिक) गांजा के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

यह कार्रवाई 1 अप्रैल 2026 की रात करीब 8:45 बजे रविंद्रपुरी पुलिया के पास की गई। पुलिस ने मौके से आदित्य सिंह (26 वर्ष) निवासी गोरखपुर और वासू केडिया (28 वर्ष) निवासी भेलूपुर, वाराणसी को गिरफ्तार किया।

पुलिस आयुक्त, मोहित अग्रवाल के निर्देशन में मादक पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह सफलता मिली। इस ऑपरेशन में एसीपी भेलूपुर और थाना लंका की टीम का अहम योगदान रहा। पुलिस ने अभियुक्तों के पास से 145 ग्राम हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद किया, जिसे ऑर्गेनिक तरीके से उगाया गया था और बाजार में इसकी कीमत अधिक होती है।

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि आदित्य सिंह गोरखपुर से हाइड्रोपोनिक गांजा लाकर वाराणसी में वासू केडिया को देता था। इसके बाद वासू घाट क्षेत्रों में छोटे-छोटे पैकेट बनाकर ऊंचे दामों में इसकी बिक्री करता था। इस अवैध धंधे से होने वाली कमाई से दोनों अपने महंगे शौक पूरे करते थे।

इस मामले में थाना लंका में मु0अ0सं0 0158/2026 के तहत धारा 8/20/29 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच उपनिरीक्षक शैलेष शर्मा द्वारा की जा रही है। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है और पूरे गिरोह का पर्दाफाश करने की दिशा में जांच जारी है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page