Connect with us

वाराणसी

बिजली चोरी पर रोक के लिए यूपीपीसीएल का ‘बिजली मित्र’ पोर्टल शुरू

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। बिजली चोरी की शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया अब और सरल हो गई है। उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPPCL) ने ‘बिजली मित्र’ नाम से एक पोर्टल शुरू किया है, जिसके जरिए आम नागरिक बिना अपनी पहचान उजागर किए बिजली चोरी की सूचना दे सकते हैं। यूपीपीसीएल की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध इस लिंक के माध्यम से कोई भी व्यक्ति गुमनाम रूप से शिकायत दर्ज करा सकता है।

पोर्टल पर शिकायत दर्ज करते समय चोरी के स्थान का पूरा पता देना अनिवार्य रखा गया है। इसके साथ ही यदि संबंधित व्यक्ति का नाम ज्ञात हो तो उसे भी दर्ज किया जा सकता है। संबंधित डिवीजन या बिजलीघर का विवरण देने के साथ-साथ फोटो और वीडियो अपलोड करने की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के अधिकारियों का कहना है कि इस व्यवस्था से बिजली चोरी पर प्रभावी नियंत्रण में मदद मिलेगी।

प्रदेश, विशेषकर वाराणसी में, बिजली चोरी के मामलों को लेकर इन दिनों सख्ती बरती जा रही है। विभाग द्वारा हाई लाइन लॉस फीडर क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाकर कई मामलों में कार्रवाई की गई है और जुर्माना भी वसूला गया है। इसके बावजूद कुछ लोग मीटर से छेड़छाड़, अवैध कनेक्शन और हुकिंग के माध्यम से बिजली चोरी कर रहे हैं, जिससे ईमानदार उपभोक्ताओं को महंगी बिजली और लोडशेडिंग जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

विभागीय अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बिजली चोरी केवल सरकारी संपत्ति का नुकसान नहीं है, बल्कि इसका असर पूरे समाज पर पड़ता है। इससे बिजली आपूर्ति प्रभावित होती है और उपभोक्ताओं के बिलों पर भी अतिरिक्त बोझ पड़ता है। ‘बिजली मित्र’ पोर्टल के जरिए दी गई जानकारी पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी और शिकायतकर्ता की पहचान सार्वजनिक नहीं की जाएगी।

पीवीवीएनएल भिखारीपुर कार्यालय के मुख्य अभियंता राकेश पांडेय ने बताया कि, उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि यदि उनके आसपास कहीं भी बिजली चोरी हो रही हो तो वे तुरंत पोर्टल के माध्यम से इसकी सूचना दें। यह पहल क्षेत्र की बिजली व्यवस्था को अधिक सुदृढ़ और पारदर्शी बनाने में सहायक सिद्ध होगी। अधिकारियों ने कहा कि बिजली चोरी रोकना हर नागरिक की जिम्मेदारी है और इसके लिए सभी को सहयोग करना चाहिए।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page