Connect with us

वाराणसी

निजी तस्वीरें वायरल कर नवविवाहिता को किया ब्लैकमेल, विरोध पर मिली धमकी

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। जिले के चोलापुर क्षेत्र में एक नवविवाहिता ने अपने पुराने परिचितों पर निजी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल कर वैवाहिक जीवन प्रभावित करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

महिला के अनुसार, उसकी पहचान जौनपुर के एक युवक से हुई थी, जिसने बाद में उस पर विवाह का दबाव बनाना शुरू कर दिया। आरोप है कि युवक ने उसका मोबाइल हैक कर निजी फोटो और वीडियो प्राप्त कर लिए और इसके आधार पर लगातार दबाव बनाने लगा।

पीड़िता का कहना है कि आरोपी ने अपने एक साथी के साथ मिलकर उसकी निजी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा कीं, जिससे उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया और ब्लैकमेल करने का प्रयास किया गया। आरोपी का सहयोगी उसे कॉलेज के बाहर भी परेशान करता था। महिला ने बताया कि वीडियो कॉल के दौरान ली गई एक तस्वीर को उसके रिश्तेदारों तक पहुंचा दिया गया था, जिसके कारण उसकी पहली सगाई टूट गई थी।

पीड़िता ने बताया कि वर्ष 2025 में उसकी शादी हुई, जिसके बाद कुछ समय तक स्थिति सामान्य रही। हालांकि मार्च 2026 में आरोपियों द्वारा फर्जी आईडी बनाकर उसकी नई तस्वीरें फिर से वायरल की जाने लगीं, जिससे उसके वैवाहिक जीवन में तनाव उत्पन्न हो गया है।

महिला का आरोप है कि विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में चोलापुर थाने में जौनपुर के केराकत निवासी विकास सेठ और चोलापुर के पलहीपट्टी निवासी अतुल सोनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page