गोरखपुर
गोरक्षनाथ सनातन संघ ने योगी सरकार के नौ साल पूरे होने पर जताई खुशी
गोरखपुर (जयदेश)। उत्तर प्रदेश के परम पूज्य, धर्मनिष्ठ एवं यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी महाराज के कार्यकाल के 9 वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण होने के अवसर पर गोरक्षनाथ सनातन संघ की ओर से उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। यह शुभकामनाएं संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद कुमार त्रिपाठी द्वारा व्यक्त की गईं, जिसमें संगठन के सदस्य भी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर “धर्मो रक्षति रक्षितः” के सिद्धांत का उल्लेख करते हुए कहा गया कि जो व्यक्ति धर्म की रक्षा करता है, धर्म भी उसकी रक्षा करता है। वक्ताओं ने मुख्यमंत्री के सशक्त नेतृत्व, अदम्य साहस तथा जनसेवा के प्रति उनके समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में उत्तर प्रदेश विकास और सुशासन की नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रहा है।
संघ के पदाधिकारियों ने यह भी कामना की कि मुख्यमंत्री का यह सफल नेतृत्व आगे भी इसी प्रकार निरंतर जारी रहे और वर्ष 2027 में उनकी सरकार पुनः पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में लौटकर प्रदेश को और अधिक प्रगति के मार्ग पर अग्रसर करे।
