गोरखपुर
धर्मांतरण मामले में महिला सहित चार आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर (जयदेश)। जनपद में अपराध नियंत्रण और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर के निर्देश पर, पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी गोरखनाथ के पर्यवेक्षण में थाना गुलरिहा पुलिस ने धर्मांतरण कराने के प्रयास के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार अभियुक्तों में अमित सिंह पुत्र स्व0 जितेंद्र सिंह निवासी ग्राम परवरपार थाना रामकोला, कुशीनगर हाल पता तुरबारी थाना गोरखनाथ, गोरखपुर, विक्की कुमार पुत्र महेंद्र निषाद निवासी सरहरी थाना गुलरिया, गोरखपुर, कन्हैया यादव पुत्र दुर्गा लाल यादव निवासी वार्ड नंबर 6 पीपीगंज थाना पीपीगंज, गोरखपुर तथा अभियुक्ता रीता देवी पत्नी जितेंद्र सिंह निवासी ग्राम परवरपार थाना रामकोला, कुशीनगर हाल पता तुरहाबारी थाना गोरखनाथ, गोरखपुर शामिल हैं।
पुलिस के अनुसार सभी आरोपितों के विरुद्ध थाना गुलरिहा में मु0अ0सं0 231/26 के तहत उत्तर प्रदेश धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3/5 में अभियोग पंजीकृत किया गया है। मामले में विधिक प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है।
