Connect with us

गोरखपुर

‌ पूर्वोत्तर रेलवे पेंशनर्स का वार्षिक अधिवेशन समारोह आयोजित

Published

on

Loading...
Loading...

गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे पेंशनर्स एसोसिएशन द्वारा स्थानीय रेलवे समुदायिक केंद्र में सैकड़ों सदस्यों की उपस्थिति मे वार्षिक अधिवेशन के साथ-साथ एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन कर मुख्य अतिथि- मेयर डॉक्टर मंगलेश श्रीवास्तव, विशिष्ट- अतिथि एन ई रेलवे कोआपरेटिव बैंक के अध्यक्ष राजेश सिंह, लोक गायक राकेश श्रीवास्तव तथा केंद्रीय पदाधिकारियों द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि ने एसोसिएशन के

कार्य प्रणाली तथा आयोजन की प्रशंसा की। अमिय रमण कार्यकारी अध्यक्ष भारत पेंशनर्स समाज ने पूरे देश के पेंशनरों की एकता पर बल देते हुए इस संगठन की भूमिका को उत्कृष्ट माडल बताया। मुन्नी लाल गुप्ता स. महासचिव भारत पेंशनर्स समाज ने रेलवे हास्पिटल के गिरते चिकित्सा व्यवस्था पर चिंता व्यक्त की। एसोसिएशन के सदस्यों एवं उनके परिवार द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम मे लेडीज ग्रुप डांस, कपुल ग्रुप डांस, होली पर ग्रुप सांग, पार्थ चटर्जी का पत्नी संग डांस, रामहंस मौर्य का एक्शन सांग आनंद गौड़ का एक्शन सांग, अर्पिता  नियोगी तथा मोनालिसा विद्यान्त का नृत्य सबका मन मोह लिया।अभिजीत  घोषाल, मिलि चक्रवर्ती, टी वी मुखर्जी, राहुल चक्रवर्ती के गायन के साथ ही  केन्द्रीय पदाधिकारियो का एक्शन सांग “जिद है , इतिहास बदलने की” पर दर्शकों ने खूब तालियां बजाईं।

Loading...

कार्यक्रम में वेद प्रकाश त्रिपाठी पूर्व न्यायाधीश, लोक अदालत ने बतौर चुनाव अधिकारी नवनिर्वाचित केंद्रीय प्रबंध समिति की घोषणा की जिसमें ब्रह्मानंद सिंह मुख्य सलाहकार, दिनेश शरण सलाहकार,अमिय रमण अध्यक्ष, देवेंद्र मणि त्रिपाठी कार्य. अध्यक्ष, अर्जुन कुमार कोहली वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सुभाष चौधरी उपाध्यक्ष (समन्वय), राधेश्याम सिंह उपाध्यक्ष (केंद्रीय),एस एस धर द्विवेदी उपाध्यक्ष (पश्चिम), विवेकानंद मिश्रा उपाध्यक्ष (पूर्व), मुन्नीलाल गुप्ता महामंत्री, भानु प्रकाश नारायण महामंत्री (संगठन), पुरुषोत्तम सिंह महामंत्री (हित), अशोक कुमार सिंह वरिष्ठ संगठन मंत्री, नजमुद्दीन संगठन मंत्री, मिथिलेश कुमार सिंह मंत्री (परिवाद), मृदुला श्रीवास्तव संयुक्त मंत्री, टी वी मुखर्जी सांस्कृतिक मंत्री, दयाशंकर स्वास्थ्य मंत्री, सत्य प्रकाश सिंह सूचना एवं प्रसारण मंत्री, उमेश चंद्र सिंह कोषाध्यक्ष एवं चंद्र प्रकाश राय ऑडिटर निर्वाचित हुए।

अधिवेशन में 80 वर्ष से अधिक आयु के सदस्यों को सम्मानित भी किया गया जिसमें गणेश चंद्र मिश्रा,अर्जुन कुमार कोहली, ब्रह्मानंद सिंह, योगेंद्र बहादुर खरे, दिनेश शरण आदि प्रमुख रहे। कार्यक्रम में गोरखपुर की सात शाखाओं सहित खलीलाबाद, बस्ती, गोंडा, बादशाह नगर, लखनऊ, सीतापुर, काशीपुर, काठगोदाम, इज्जतनगर, भटनी, छपरा, बलिया, मऊ,  सारनाथ, वाराणसी, प्रयागराज रामबाग आदि शाखाओं के डेलिगेट्स शामिल हुए। अधिवेशन का संचालन एम एम तिवारी तथा धन्यवाद ज्ञापन देवेंद्र मणि त्रिपाठी ने किया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page