Connect with us

गाजीपुर

जमानिया काशीराम आवास के पास कूड़ा डंपिंग से लोग त्रस्त

Published

on

Loading...
Loading...

जमानिया (गाजीपुर) जयदेश। तहसील क्षेत्र के जमानिया स्टेशन स्थित काशीराम आवास के पास नगर पालिका द्वारा लगातार कूड़ा डंप किए जाने से स्थानीय निवासी परेशान हैं। आवास में रहने वाले दयाराम, पवन कुमार, राजकुमार, सोनी देवी और अनीता देवी ने बताया कि लंबे समय से यहां कचरा गिराया जा रहा है। कई बार विरोध करने और शिकायत करने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

स्थानीय लोगों का कहना है कि कूड़े के कारण क्षेत्र में भारी गंदगी फैली रहती है, जिससे सांस लेने में भी दिक्कत होती है। कई लोग बीमार पड़ चुके हैं। जब कचरे में आग लगती है तो जहरीला धुआं पूरे इलाके में फैल जाता है, जिससे आवास के साथ-साथ राहगीरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस मार्ग से गुजरना तक मुश्किल हो गया है।

निवासियों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि “हम लोग भी इंसान हैं, लेकिन हमारी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। अगर यही स्थिति रही तो आसपास के सभी लोग बीमार हो जाएंगे।”

इस मामले में नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी संतोष कुमार ने बताया कि काशीराम आवास के पास कूड़ा गिराने से मना किया गया है। यदि कोई कर्मचारी वहां कूड़ा गिराता पाया जाता है तो जांच कर उसके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page