Connect with us

गाजीपुर

आरटीसी परीक्षा का एसपी ने किया निरीक्षण, निष्पक्षता पर जोर

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर (जयदेश)। पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने मंगलवार को रिजर्व पुलिस लाइन स्थित आर.टी.सी. प्रशिक्षण केंद्र में रिक्रूट आरक्षियों की चल रही अंतिम परीक्षाओं का निरीक्षण किया। यह परीक्षाएं 17 मार्च से 25 मार्च 2026 तक आयोजित की जा रही हैं, जिनमें विभिन्न अंत: विषयों की फाइनल परीक्षा संपन्न कराई जा रही है।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने परीक्षा ड्यूटी में तैनात सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि इंडोर परीक्षाएं पूर्णतः निष्पक्ष, पारदर्शी और सुव्यवस्थित तरीके से कराई जाएं। उन्होंने कहा कि परीक्षा प्रक्रिया में अनुशासन और गोपनीयता बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है तथा सभी निर्धारित नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने परीक्षा के दौरान लगातार निगरानी रखने पर भी जोर दिया, ताकि पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण और सकुशल ढंग से संपन्न हो सके। इस मौके पर क्षेत्राधिकारी पुलिस लाइन्स शुभम वर्मा, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन्स, आरटीसी प्रभारी सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page